सरकारी हैंडपंप पर दबंगों ने डाली मोटर
सरकारी हैंडपंप पर दबंगों ने डाली मोटर
भिंड | शहर के सभी 39 वार्ड में लगाए गए सरकारी हैंडपंपों में से 90 हैंडपंप पर मोटर डालकर दबंग लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इन हैंडपंपों को मुक्त कराने के लिए नगर पालिका में आयोजित परिषद की बैठक निर्णय लिया गया। लेकिन अभी तक नपा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के द्वारा अभी तक हैंडपंपों से कब्जा कटाने की कार्रवाई तो दूर इस संबंध में दबंग लोगों को नपा द्वारा नोटिस तक नहीं दिए गए हैं। वहीं हैंडपंप पर अवैध कब्जा होने से कालोनी के अन्य स्थानीय लोगों को पानी के लिए परेशानी हो रही है।