पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यज्ञ की तैयारियों का जायजा लेने आश्रम पहुंचे सांसद भागीरथ

यज्ञ की तैयारियों का जायजा लेने आश्रम पहुंचे सांसद भागीरथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यज्ञ की तैयारियों का जायजा लेने आश्रम पहुंचे सांसद भागीरथ

भास्कर संवाददाता | लहार

रावतपुरा सरकार आश्रम में 18 अप्रैल से शुरू होने वाले महायज्ञ के कुंभ की तैयारियों को लेकर रविवार को भिंड-दतिया सांसद डॉ भागीरथ प्रसाद भाजपा नेत्री चित्रा शर्मा के साथ पहुंचे। आश्रम में यज्ञ की तैयारियों का जायजा लेने के बाद सांसद श्री प्रसाद ने आश्रम के महंत रविशंकर महाराज से भेंट की। इस अवसर पर सांसद ने महाराज को यज्ञ के महाकुंभ में सहयोग प्रदान करने के साथ शासन व प्रशासन की ओर से मदद का भरोसा दिलाया है। सांसद ने कहा धर्म के कार्य में वह हमेशा ही आगे रहे हैं और जरूरत पड़ने पर हर प्रकार से सहयोग निभाया जाएगा। आश्रम में यज्ञ को लेकर ग्राउंड में टेंट लगाकर हवन कुंडों को बनाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...