भिंड | दबोह थाना क्षेत्र के ग्राम बागपुरा में हैंडपंप
भिंड | दबोह थाना क्षेत्र के ग्राम बागपुरा में हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना रविवार की सुबह 11.30 बजे की है। पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर लिया है। बागपुरा निवासी मनोहर (30) पुत्र कथूले अहिरवार ने दबोह पुलिस को बताया कि हमारे घर के सामने हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर श्रीराम पुत्र मुलू वंशकार से विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे की मारपीट कर दी। पुलिस ने श्रीराम की फरियाद पर मनोहर, वीर सिंह, राकेश, मुन्ना सभी अहिरवार निवासीगण बागपुरा और मनोहर की फरियाद पर लोचन, श्रीराम निवासीगण बागपुरा, सुदामा, तिलक सिंह निवासीगण अजीतपुरा जिला दतिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।