फूप में आयोजित सुंदरकांड पाठ में उमड़े श्रद्धालु
भिंड | फूप कस्बे में वार्ड 12 स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार के सामने नगरवासियों ने सुंदरकांड का आयोजन किया। सुंदरकांड में आसपास के लोगों ने ढोक, मजीरा के साथ हनुमान के सुंदर प्रसंगों का आयोजन किया। जिसमें मोहल्ले के धार्मिक लोगों ने बड़-चढ़कर भाग लिया। सुंदरकांड के आयोजनकर्ता राममोहन शर्मा द्वारा उपस्थित लोगों को फलाहार व भगवानी की प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर नप अध्यक्ष संतोष शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, साहब सिंह भदौरिया, राजेश मुखरैया, जयप्रकाश शर्मा सहित आदि धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।