पारिवारिक विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट
भिंड | अमायन थाना क्षेत्र के तहत लहारा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर दो लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में की है। विमलेश(35) प|ी प्रेमसिंह राजपूत निवासी लहारा ने पुलिस को बताया रविवार रात नौ बजे वह घर में बैठी थी। तभी परिवार की मुन्नी देवी और कोकसिंह ने विवाद शुरू कर दिया। आरोपियों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।