किशोर को अज्ञात युवक बहलाकर ले गया, मामला दर्ज, तलाश शुरू
भिंड | फूप थाना क्षेत्र के तहत कनकूरा गांव से अज्ञात युवक एक किशोर को बहलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत थाने में की है। गजेंद्र पुत्र बाबूसिंह तोमर निवासी चौसड़ ने पुलिस को बताया उनका 16 साल का बेटा अनमोल सिंह कनकूरा गांव रिश्तेदारी में गया था। जहां से अज्ञात युवक उसे झांसा देकर ले गया। परिजन ने किशोर की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू की है।