पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरुद्वारे में वैसाखी पर्व हर्षोल्लास से मनाया, श्रद्धालुअों ने खाया लंगर

गुरुद्वारे में वैसाखी पर्व हर्षोल्लास से मनाया, श्रद्धालुअों ने खाया लंगर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर्य नगर गुरुद्वारे में वैशाखी पर्व मनाते सिख श्रद्धालु।

भास्कर संवाददाता | भिंड

शहर के आर्य नगर स्थित गुरुद्वारे में वैसाखी पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सिख, सिंधी सहित अन्य समाज के श्रद्धालु भी गुरुद्वार में गुरु ग्रंथ के दर्शन और मत्था टेकने के लिए पहुंचे। गुरुद्वारा को आकर्षक साज-सज्जा से सजाया गया है।

गौरतलब है कि गुरुद्वारा में इंद्रजीत सिंह (ग्रंथी) ने गुरुद्वारे में पाठ और अरदास कराया। इसके बाद महिलाओं ने शबद कीर्तन पेश कर संगत को निहाल किया। वहीं अमृत छको, गुरु वाले बनो, अपना जीवन सफल करो.. का संदेश दिया।

शबद कीर्तन की शुरुआत सुबह से हुई। इस दौरान कीर्तन के माध्यम से सिख धर्म के 10वें गुरु गोविंद सिंह द्वारा खालसा पंथ की स्थापना का उद्देश्य व उसका इतिहास बताया गया। अमृत छको, गुरु वाले बनो, अपना जीवन सफल करो.. का संदेश देकर उसकी व्याख्या की गई। इसी क्रम में इंद्रजीत सिंह गुरु द्वारा हमें दिए अमृत का पान हमें करना चाहिए और गुरु वाले बनो अर्थात गुरु द्वारा बताए पांच प्रकार को अपने जीवन में पालन करते हुए उन्हें अपनाएं। इस तरह से सभी अपना जीवन सफल करें। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल 1699 के दिन सिख पंथ के 10 वें गुरू गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इसलिए इस पर्व को महापर्व का दर्जा दिया गया है जो पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है।

लंगर में खिलाया भोजन

वैसाखी पर्व पर गुरुद्वारे में पूजा अर्चना के बाद सिख समुदाय की ओर से लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुद्वारे में आए लोगों को भोजन कराया गया। इस मौके पर मदन अरोरा, नरेंद्र चावला, हरि मेहरोत्रा, देवेंद्र अरोरा, नरेंद्र अरोरा, बबलू सिंधी, दीपक चावला, महेंद्र अरोरा, संजय अरोरा, विशाला बालबानी,किशोर कृष्णनानी आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...