पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 45 लाख में बनकर तैयार हुई सीसी रोड, रास्ता हुआ सुगम

45 लाख में बनकर तैयार हुई सीसी रोड, रास्ता हुआ सुगम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के वार्ड क्रमांक 9 सीता नगर कॉलोनी में नगरपालिका की ओर से 45 लाख की लागत से सीसी सड़क सहित जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण गत दिवस पूरा कराया गया है। वहीं सड़क बनने से स्थानीय लोगों का आवागमन काफी सुगम हुआ है। वहीं चार महीने पहले इस रोड की स्थिति काफी बदहाल थी। वहीं जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण नहीं होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा होता था। इससे स्थानीय लोगों को अवागमन में काफी परेशानी होती थी।

गौरतलब है कि सीतानगर में 45 लाख में 400 मीटर सीसी सड़क और 300 मीटर जल निकासी के लिए नाले का निर्माण नगर पालिका द्वारा कराया गया है। जिसमें से 10 लाख में नाला बना है।

फरवरी-2017 में नगरपालिका ठेकेदार द्वारा नाले का काम शुरू किया गया था। लेकिन 150 मीटर नाला बनाने के बाद कॉलोनी के दबंगों ने निर्माण बीच में रुकवा दिया था। निर्माण कार्य फिर से शुरू कराने को लेकर पार्षद भारती रक्षपाल सिंह ने इस संबंध मेंं स्थानीय लोगों के साथ कलेक्टर आैर नगा पालिका सीएमओ से कई बार शिकायत की। उसके बाद प्रशासन के दखल के बाद नाले और सड़क निर्माण का काम शुरू हो सका।

विकास

भास्कर ने साल 2017 में सीता नगर कालोनी की मुख्य रोड निर्माण के लिए अभियान चलाकर खबरें प्रकाशित की थी

तीन हजार लोगों को मिलेगी सुविधा

आवागमन में परेशानियों का सामना कर रहे सीता नगर के स्थानीय तीन हजार लोगों को कालोनी मुख्य सड़क पक्की होने की सौगात मिली है। जिससे लोगों काे अवागमन में होने वाली परेशानियों से निजात मिली है। मालूम हो कि बनाई गई सड़क के परिक्षेत्र में रहने वाले लोगों का बरसात के दिनों में नगर तक आना मुश्किल हो जाता था। कच्ची रोड पर जलभराव की स्थिति के बाद स्थानीय लोगों का बायपास से संपर्क टूट जाता था। ऐसे में उनको कालोनी के अन्य रास्तों के माध्यम से बायपास पर आना पड़ता था। जिससे लोगों को मुसीबतें झेलनी पड़ रही थीं।

बदहाल सड़कों को लेकर भास्कर ने चलाया था अभियान

भास्कर द्वारा सीता नगर काॅलोनी की मुख्य रोड निर्माण के लिए साल 2017 में अभियान चलाकर खबरें प्रकाशित की थी। उसके बाद नगर पालिका ने स्थानीय लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए मुख्य मार्ग पर सीसी बिछाने का निर्णय लिया था।

काफी संघर्ष के बाद बनी है रोड

सीता नगर कालोनी के मुख्य मार्ग निर्माण के लिए मैंने और स्थानीय लोगों काफी संघर्ष किया है। उसके बाद सड़क का निर्माण हुआ है। साथ ही वार्ड की जिन कालोनियों में कच्ची सड़कें हैं। वहां पर भी पक्की रोड का निर्माण कराया जाएगा। -भारती रक्षपाल सिंह, पार्षद, वार्ड क्रमांक 9

खबरें और भी हैं...