रुचि... महिलाएं भी सीखने आ रहीं योगा
भिंड | शहर के उत्कृष्ट सरकारी नंबर एक स्कूल परिसर में सुबह के समय महिलाएं योग सीखने के लिए आ रही हैं। खास बात यह है कि योग भी महिलाओं को ममता श्रीवास्तव और सोनाली अग्रवाल द्वारा सिखाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में रहने वाली अधिकांश महिलाएं घर के अंदर सिमट कर रह जाती हैं। शारीरिक श्रम भी कम करती हैं। इसके चलते मोटापा, घुटने व कमर के दर्द, थायराइड समेत कई बीमारियों से पीड़ित हो जाती हैं। स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग जरूरी है। इसके लिए वह योग करने के लिए रोजाना योग करने के लिए आ रही हैं।