सम्मेलन.. किसान सम्मेलन कार्यक्रम आज
भिंड | मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत किसान सम्मेलन का आयोजन 16 अप्रैल को स्थानीय पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस जिला स्तरीय सम्मेलन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एलईडी पर संबोधित करेंगे। इस जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में उत्पादकता प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जाएगा। यह प्रोत्साहन राशि किसानों के पिछले वर्ष में बेचे गए गेहूं एवं धान की फसल पर 200 रुपए प्रति क्विंटल के मान से प्रदान की जाएगी। इस जिला स्तरीय सम्मेलन में जनप्रतिनिधि, त्रिस्तरीय पंचायतों के पदाधिकारी, पत्रकार, विभागीय अधिकारी, किसान उपस्थित होंगे।