रेलवे के पार्सल गाइड एप पर मिलेगी बुकिंग की जानकारी
भिंड | रेलवे ने ग्राहकों व व्यापारियों की सुविधा के लिए पार्सल गाइड एप लाॅन्च किया है। इससे ग्राहकों को सामन, बाइक और पार्सल की बुकिंग कराने में मदद मिलेगी। व्यापारियों को एप से पता चल जाएगा कि समान की बुकिंग कराने में कितना किराया देना होगा और मंडल के किन-किन स्टेशनों पर कितने बजे से समान की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।