पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेधावी छात्रों को मिलेगा करियर काउंसिलिंग का मौका

मेधावी छात्रों को मिलेगा करियर काउंसिलिंग का मौका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
12 वीं कक्षा की परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्रों को करियर काउंसिलिंग में भागीदारी करने का अवसर मिलेगा। जिले के 1534 छात्रों ने 12 वीं कक्षा की परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इनके लिए केरियर काउंसिलिंग की प्रक्रिया 21 से 30 मई तक चलेगी। संकायवार चलने वाली करियर काउंसिलिंग में सभी छात्र बारी- बारी से शामिल हो सकेंगे। 21 मई को मुख्यमंत्री द्वारा भोपाल में मध्यप्रदेश केरियर मित्र एप लाॅन्च किया जाएगा तथा छात्रों से सीधे बात भी की जाएगी।

करियर काउंसिलिंग के लिए जिला मुख्यालय पर एक्सीलेंस हायर सेकंडरी स्कूल का चयन किया गया है। यहां कंप्यूटर लैब में बारी- बारी से छात्रों के सत्र चलेंगे। इसके लिए गुरुवार को भोपाल में प्रशासन अकादमी के स्वर्णजयंती हॉल में रिसोर्स पर्सन का एक दिवसीय प्रशिक्षण भी हुआ है। प्राचार्य सुभाष श्रीवास्तव, सहायक परियोजना समन्वयक संजीव दूरवार, व्याख्याता धीरजसिंह गुर्जर व राजा भदौरिया प्रशिक्षण लेकर आए हैं। बताया गया है करियर काउंसलिंग के लिए छात्रों पर भोपाल से मैसेज भेजे जाएंगे।

अवसर

21 से 30 मई तक जिला मुख्यालय पर होगी करियर काउंसिलिंग, छात्रों को भोपाल से मिलेगा मोबाइल फोन पर मैसेज

दी जाएगी जानकारी

संकायवार आयोजित करियर काउंसिलिंग में शामिल होने वाले छात्रों को मैथमेटिक्स, बायलॉजी, आर्ट, एग्रीकल्चर क्षेत्र में आगे की पढ़ाई कौन- कौन से संस्थान हैं। इनमें किस प्रकार प्रवेश लिया जा सकता है। प्रवेश के लिए टेस्ट होता है या सीधे एडमिशन लिया जा सकता है। छात्रों को जेई मेंस, जेई एडवांस, नीट, लॉ आदि के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

काउंसलिंग के लिए की जा रही तैयारियां

स्कूल में संकायवार करियर काउंसलिंग के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। एक दिन में करीब डेढ़ सौ बच्चों की काउंसलिंग कराई जा सके। इसके लिए व्यवस्था कराई जा रही है। -पीएस चौहान, प्राचार्य, शास. एक्सीलेंस हासे, स्कूल क्रमांक-1, भिंड

योजना का होगा सफल क्रियान्वयन

12 वीं 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लेकर सफल हुए छात्रों के लिए करियर काउंसिलिंग अभिनव पहल है। इसका क्रियान्वयन विधिवत तरीके हो इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। -विशंभर सिंह सिकरवार, जिला शिक्षा अधिकारी, भिंड

खबरें और भी हैं...