पति-प|ी में जिठानी से बात करने को लेकर चल रहा था विवाद
भास्कर संवाददाता | भिंड
रौन थाना क्षेत्र के ग्राम बोहरा गांव में जिठानी ने अपनी ही देवरानी पर कैरोसिन डालकर आग लगा दी। प|ी को जलता देख पति ने उसे बचाने का प्रयास किया। दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रौन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बोहरा निवासी कल्पना (28) प|ी अरविंद सिंह परिहार ने रौन पुलिस को बताया कि सोमवार को उसने अपने पति को अपनी जिठानी से बात करने से रोका था। इसी पर दोनों में विवाद चल रहा था।
इसी विवाद के चलते उसके पति अरविंद, सास ठाकुर देवी परिहार ने उसे पकड़कर उसके ऊपर कैरोसिन डाल दिया। जबकि जिठानी शिल्पी परिहार ने माचिस की तीली जलाकर आग लगा दी, जिससे वह आग की लपटों से घिर गई और जलने लगी। उसे जलता देख बाद में पति अरविंद ने उसे बचाने का प्रयास किया। दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रौन पुलिस ने कल्पना की फरियाद पर आरोपी पति अरविंद सिंह परिहार, जिठानी शिल्पी और सास ठाकुर देवी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।