पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेतनमान में वृद्धि को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

वेतनमान में वृद्धि को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगें नहीं मानी तो 30 व 31 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का किया एलान

भास्कर संवाददाता | भिंड

यूनाईटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियन द्वारा आंदोलन का शंखनाद कर दिया गया है। गुरुवार को एसबीआई शाखा कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। यूनियन ने 30-31 मई को बैंकों में हड़ताल का एलान भी किया है। दो दिनी हड़ताल आमजन की परेशानी बढ़ाने वाली साबित होगी। यूनियन के जिला संयोजक लोकेंद्र सिंह राणा ने बताया कि बैंक कर्मचारी अविलंब एवं उचित वेतन, वेतनमान में पर्याप्त बढ़ोत्तरी व बेहतर सेवा शर्तें तथा स्केल सात तक के अधिकारियों के वर्ग तक समझौते का विस्तार किए जाने की मांग भारतीय बैंक संघ से कर रहे हैं।

यूनियन द्वारा भारतीय बैंक संघ के विरोध में नारेबाजी करते हुए कहा गया संघ द्वारा वेतन पुनरीक्षण की मांग पर विलंब किया जा रहा है। संघ के उदासीन रवैए के कारण बैंक अधिकारी व कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। संघ ने वेतनमान में 2% की बढ़ोत्तरी को असंगत बताया। हड़ताल के पहले 29 मई तक आंदोलनात्मक गतिविधियां चलती रहेंगी।

खबरें और भी हैं...