एक से ज्यादा बेयरिंग खराब होने की संभावना
भिंड | नेशनल हाईवे-92 की भिंड- इटावा रोड पर स्थित चंबल पुल पर छह दिन बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। वहीं गुरुवार को लखनऊ से आए वेंडर्स के साथ सेतु निगम के अधिकारियों ने इसका निरीक्षण किया तो अंदाजा लगाया जा रहा है कि पुल की एक से ज्यादा बैरिंग खराब हो सकती है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वैंडर अपना काम शुरू कर देंगे, जिससे करीब एक महीने बाद लोगों को राहत मिल जाएगी। 70 के दशक में बना चंबल पुल क्षमता से अधिक भारी वाहनों के गुजरने से खराब होने होने लगा है। पिछले डेढ़ दशक में पांचवीं बार पुल में खराबी आई है।