पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब के पैसे न देने पर दंदरौआ मंदिर के पुजारी को पीटा

शराब के पैसे न देने पर दंदरौआ मंदिर के पुजारी को पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दंदरौआ धाम में पुजारी को शराब के लिए पैसे न देने पर चार लोगों को पीट दिया, जिससे वह चोटिल हो गया। घटना शनिवार की शाम सात बजे की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दंदरौआ मंदिर के पुजारी राधेश्याम उर्फ राजकुमार (40) पुत्र रामदास बैरागी निवासी डिडौना ने बताया कि वे वर्तमान में दंदरौआ मंदिर पर पुजारी है, शनिवार की शाम सात बजे दंदरौआ निवासी रघुनाथ उर्फ गुड्‌डा गुर्जर, बंटी गुर्जर, राजा गुर्जर, शैलू गुर्जर ने उनसे शराब के लिए पैसे मांगे। जब उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मौ पुलिस ने उक्त चारों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...