पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सवर्ण बोले शहर में शांति बनी रहे इसलिए नहीं निकालेंगे रैली

सवर्ण बोले- शहर में शांति बनी रहे इसलिए नहीं निकालेंगे रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परशुराम जयंती को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने कहा

भास्कर संवाददाता | भिंड

भगवान परशुराम जयंती पर बाजार खुले रहेंगे। साथ ही ब्राह्मण समाज द्वारा किसी भी प्रकार की रैली और शोभा यात्रा नहीं निकाली जाएगी। इस संबंध में रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में कलेक्टर इलैया राजा टी आैर एसपी प्रशांत खरे द्वारा सकल ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था को बना रखने के लिए धारा 144 लागू रहेगी। वहीं 18 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती पर बाजार खुला रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की रैली और शोभा यात्रा के लिए किसी भी संगठन को अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी क्रम में एसपी प्रशांत खरे ने कहा कि परशुराम जयंती पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स मौजूद रहेगा। बैठक में पूर्व अभिभाषक संघ अध्यक्ष रामकिशोर भारद्वाज ने कहा कि अगर समय रहते प्रशासन की द्वारा गंभीरता से कार्रवाई की जाती तो दो अप्रैल जैसी जातीय हिंसा नहीं होती। लेकिन ब्राह्मण समाज सदैव शांति का पक्षधर रहा है। 18 अप्रैल को समाज के लोग जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के साथ हैं। इसी क्रम में अंतरराष्‍ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष भगवान दास बाबा और आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक महेश मिश्रा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राहुल भारद्वाज ने कहा कि समय रहते अगर घाव को नासूर बनने से रोक दिया जाता तो ठीक हो जाता है।

खबरें और भी हैं...