रौन में भागवत कथा का आयोजन आज से
भिंड| रौन कस्बे में मौनी बाबा की बगिया में रविवार से सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन शुरू होगा। यह जानकारी कार्यक्रम प्रभारी अश्वनी तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि कथा 20 से 26 मई तक आयोजित होगी। वहीं 27 मई को संत भंडारे का आयोजन होगा। कथा के पहले दिन नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।