मढ़नई में 12.50 लाख से बनेगा पंचायत भवन, भूमिपूजन हुआ
भिंड | ग्राम मढ़नई में विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने 12.50 लाख रुपए में बनने वाले पंचायत भवन के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इसके अलावा ग्रामीणों ने गांव के पास बने खार पर रपटा या डेम निर्माण की मांग रखी, जिस पर विधायक नरेंद्र सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर निर्माण कार्य को लेकर चर्चा की। इस यात्रा के दौरान श्याम सुंदर सिंह आरआई, मकरंद सिंह चौहान सरपंच, कुलदीप सिंह, गजराज सिंह, मुन्नसिंह, राकेश सगर, पंचायत समन्वयक जयवीर राम सगर, अनिल सिंह भदौरिया, मनोज जैन सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।