विधायक कुशवाह ने दाह का पुरा गांव में आंगनबाड़ी भवन का किया लोकार्पण
भिंड | प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई विकास यात्रा के अंतर्गत शनिवार को विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह दाह का पुरा गांव पहुंचे। वहां पर उन्होंने 7 लाख की लागत से नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को मोबाइल पर समस्या निवारण के निर्देश दिए। इसके अलावा विधायक अंतिम छोर द्वारा, ग्राम मढ़नई,सनावई व चुरे का पुरा पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने चर्चा के दौरान विधायक कुशवाह को बताया कि गांव में पहुंच मार्ग न होने की लोगों को आवागमन की समस्या आ रही है। यह परेशानी कई साल से हैं। जिस पर विधायक ने कहा कि दाह का पुरा पहुंच मार्ग के 3 किलोमीटर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत काम की स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका काम जल्द ही आरंभ होगा। इसके बाद विधायक नरेंद्र सिंह क्षेत्र के ग्राम अंतिम छोर द्वार पहुंचे। जहां पर उन्होंने नवीन आंगनबाड़ी भवन एवं 15 लाख से निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया। इसी प्रकार से यहां पेयजल की समस्या आने पर गांव में तीन स्थानों पर नवीन हैंडपंप स्वीकृत किए।