पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खितौली के लोगों को मिलेगा नियमित पानी: मंत्री आर्य

खितौली के लोगों को मिलेगा नियमित पानी: मंत्री आर्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम खितौली में नल-जल योजना का शुभारंभ करते मंत्री लाल सिंह आर्य।

ग्राम खितौली में पांच लाख से तैयार नल-जल योजना का हुआ शुभारंभ

भास्कर संवाददाता | भिंड

ग्राम खितौली में दो हजार की आबादी को अब नियमित पानी मिल सकेगा। इसके लिए नज-जल योजना शुरू की गई है। अब इस ग्राम के लोगों के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह बात मंत्री लाल सिंह अार्य ने कही। मौका था पांच लाख रुपए से तैयार नल-जल योजना के शुभारंभ अवसर का।

नल-जल योजना के शुभारंभ के अवसर पर मंत्री आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है। गोहद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खितौली में पेयजल की सुविधा के लिए नलजल योजना प्रारंभ की गई है। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में पेयजल सुविधा विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की दिशा में प्रदेश सरकार कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। साथ ही ग्रीष्मकाल के दौरान पीने के पानी की दिशा में निरंतर कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि ग्राम खितौली के नागरिकों को पीने के पानी की दिशा में नलजल योजना काफी उपयोगी सिद्ध होगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में विकास को गति देने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही ग्राम विकास की अवधारणा को मूर्तरूप देने की कार्रवाई ग्राम पंचायतों के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है।

खितौली में 3 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य कराए गए हैं। साथ ही 16 प्रधानमंत्री आवास, 250 शौचालय, 3.53 लाख रुपए की लागत से खेल मैदान, 3 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम का निर्माण कराया गया है। इस मौके पर कमल सिंह, सज्जन सिंह, फरेंद्र सिंह, हरनारायण कुशवाह, रविंद्र तोमर, मुन्ना तोमर, धर्मेंद्र गुर्जर, रामबाबू उपाध्याय, संजय झा, नाथू सिंह तोमर, जगदीश सिंह कुशवाह, देवेंद्र, रघुराज सिंह, केशव सिंह, अखलेश, इस्लाम खान उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...