भिंड | भिंड के लोग ईमानदार के साथ ऊर्जावान हैं। यहां पर लोग विश्वास की परंपरा का दिल से निभाते हैं। मैं पर्यटन विभाग में एमडी बनकर जा रहा हूं। वहां पर रहकर मैं भिंड को सदैव प्राथमिकता दूंगा। यह बात शनिवार को बौरेश्वरधाम विकास समिति द्वारा बौरेश्वर मंदिर पर आयोजित विदाई सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर इलैया राजा टी ने कही। इस मौके पर कवि सुनील निराला, इंद्रप्रकाश त्रिपाठी, नमोनारायण दीक्षित, रमेश पाठक, डॉ.सरदार सिंह, कृष्णबिहारी पांडे, डॉ.सरदार सिंह भदौरिया, पहलवान सिंह आिद मौजूद रहे।