भिंड | खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में खिलाडिय़ों को दी जाने वाली खेलवृत्ति मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय महिला एवं ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय एवं राज्य स्कूल खेल, विशेष राज्य ग्रामीण एवं महिला खेल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजक, कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खेल वृत्ति के लिए 31 मई तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला खेल एवं युवा कल्याण से प्राप्त जानकारी के अनुसार खेल वृत्ति का उद्देश्य राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियांे को पुरस्कार देन के लिए प्रदेश के ग्रामीण एवं महिला खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन किया जाना है। इसके लिए खिलाड़ियों की आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।