पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पैसे लेकर नहीं दिया चैनल का लाइसेंस, केस दर्ज

पैसे लेकर नहीं दिया चैनल का लाइसेंस, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पैसे लेकर नहीं दिया चैनल का लाइसेंस, केस दर्ज

भिंड |
लहार थाना पुलिस ने एक युवक की फरियाद पर इंदौर की एक चैनल कंपनी के चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। लहार कस्बे के वार्ड क्रमांक 15 निवासी मनोज पुत्र रघुवीर सिंह चंदेल ने बताया कि इंदौर की एसआर डिजिटल ब्रॉड बैंड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रोहित शेट्टी, विजय गर्ग, रवि प्रजापति और महेंद्र पांडे ने उससे केबल चैनल देने के लिए पिछले वर्ष 15 जुलाई से 15 नवंबर के बीच साढ़े सात लाख रुपए दिए। लेकिन केबल चैनल का लाइसेंस नहीं दिया। साथ ही पैसे भी नहीं लौटाए गए। इस पर पुलिस ने मनोज की फरियाद पर उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...