पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खड़ी बस में पूर्व नप अध्यक्ष के भाई ने लगाई फांसी, मौत

खड़ी बस में पूर्व नप अध्यक्ष के भाई ने लगाई फांसी, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खड़ी बस में पूर्व नप अध्यक्ष के भाई ने लगाई फांसी, मौत

भिंड |
मिहोना कस्बे में उरई रोड पर अंजनी ढाबा के सामने खड़ी बस में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संतोष बौहरे के भाई ने तौलिया का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। राहगीरों ने बस के गेट पर युवक को फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटना शुक्रवार दोपहर दो बजे की है। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया है। बताया जा रहा है कि संजय उर्फ संजू बौहरे (45) पुत्र अधनारायण बौहरे निवासी वार्ड 8 मिहोना ने शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे उरई रोड पर खड़ी बस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि परिजन इसे संदेह की नजर से देख रहे हैं। पुलिस ने प्रकरण विवेचना में लिया है।

खबरें और भी हैं...