बाल विवाह रोकने के लिए आमजन से मांगा सहयोग
बाल विवाह रोकने के लिए आमजन से मांगा सहयोग
भिंड | लाडो अभियान के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी ने बाल विवाह रोकने में सभी से सहयोग की अपील की है। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी एमएस अंब ने बताया कि 18 अप्रैल 2018 को अक्षय तृतीय के अवसर पर एवं विशेष तिथियों में बाल विवाह न हो इसके लिये सामूहिक विवाह कराने वाले आयोजकों, सभी धर्मगुरुओं, समाज के मुखिया, हलवाई, केटर एवं बैंड वालों सहित अन्य सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा की है। यदि कही बाल विवाह होने की संभावना हो तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित एसडीएम अथवा परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों को दी जाएं, जिससे कार्रवाई की जा सके।