पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कब्जा हटने के 22 दिन बाद भी नहीं बनी जेल रोड

कब्जा हटने के 22 दिन बाद भी नहीं बनी जेल रोड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क को लेकर डेढ़ सौ कारोबारी और जनता परेशान

भास्कर संवाददाता | भिंड

शहर में किला गेट से कलेक्ट्रेट चौराहा तक सड़क निर्माण कार्य अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलने के बाद भी अब तक गति नहीं पकड़ सका है। सड़क निर्माण की प्रक्रिया बीते दो साल से चल रही है। इसके दोनों ओर के भवनों में दुकान चला रहे डेढ़ सौ लोगों के सामने रोजगार का संकट बना हुअा है। इस रोड पर अतिक्रमण चिंहित किए जाने की प्रक्रिया दो साल से चल रही थी जिसे 22 दिन पूर्व अंतिम रूप दे दिया गया लेकिन इसके बाद न तो सड़क निर्माण शुरू हुआ और न ही नाली निर्माण ही कराया गया है। तुड़ाई की हद तय नहीं होने से तोड़े गए मकानों के शौचालयों का भी निर्माण नहीं हो पा रहा है जिससे लोग खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं।

वहीं लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री एसएस ठाकुर ने जल्दी ही जेल रोड निर्माण शुरू करने का अाश्वासन दिया।

जेल रोड पर अतिक्रमण हटाने के बाद शुरू नहीं किया सड़क का निर्माण।

खबरें और भी हैं...