बोलेरो की टक्कर से 3 घायल
सेमपुरा गांव के पास बाइक में पीछे से मारी टक्कर
भास्कर संवाददाता | भिंड
नेशनल हाईवे 92 सेमपुरा गांव के पास शुक्रवार को एक अज्ञात बोलेरो जीप ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। डायल 100 तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।
जानकारी के अनुसार मुकेश सिंह नरवरिया निवासी दोनेरियापुरा गुरुवार की सुबह अपनी प|ी शिक्षा उर्फ रश्मि(25) और रोशनी पुत्री चरनसिंह नरवरिया के साथ भिंड बाजार आए थे। दोपहर 12 बजे बाजार से सामान खरीदकर बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे, तभी सेमपुरा गांव के पास पीछे से तेज गति में आ रही एक अज्ञात बोलेरो जीप ने बाइक में टक्कर मार दी और बोलेरो चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि शिक्षा उर्फ रश्मि और रोशनी चोट लगने से मौके पर बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल 100 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।