पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेंट्रल बैंक के सामने खड़ी बाइक चोरी

सेंट्रल बैंक के सामने खड़ी बाइक चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | अटेर थाना क्षेत्र के तहत उदोतगढ़ में सेंट्रल बैंक के सामने खड़ी बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस के मुताबिक नीरज पुत्र रामदास बघेल निवासी बघेलन का पुरा रोहिदा ने बताया गुरुवार शाम चार बजे वह बाइक क्रमांक एमपी 30 एमएफ 2283 पर सवार होकर बैंक में किसी काम से गए थे। बाइक बैंक के बाहर खड़ी की थी। जब काम खत्म करके वापस लौटे तो बाइक अपनी जगह पर नहीं थी। युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...