चंदोखर में विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस मामला दर्ज
चंदोखर में विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस मामला दर्ज
भिंड | एंडोरी थाना क्षेत्र के तहत चंदोखर गांव में विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस के मुताबिक राजेश पुत्र जहान सिंह तोमर निवासी चंदोखर ने बताया शुक्रवार दोपहर एक बजे गांव के रामप्रकाश तोमर, रोहित उर्फ सोनू तोमर, राजकुमार उर्फ गोलू तोमर और जहान सिंह तोमर ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसी प्रकार रामप्रकाश पुत्र जहान सिंह तोमर ने राजेश सिंह, कल्याण सिंह और रामकुमार सिंह तोमर पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।