पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेमौसम बारिश के बाद 20 बढ़ा तापमान, गर्मी से परेशान

बेमौसम बारिश के बाद 20 बढ़ा तापमान, गर्मी से परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी से राहत पाने के लिए जूस पीतीं महिला और युवती।

बादलों के बाद तेज धूप से परेशान रहे लोग

भास्कर संवाददाता | भिंड

शहर के तापमान में शुक्रवार को एक बार फिर बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। दिन के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वहीं रात के तापमान में एक डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को मौसम में आर्द्रता 26 प्रतिशत रही। वहीं हवाओं की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था।

गौरतलब है कि शुक्रवार को आसमान में निकली तीखी धूप से लोग बेहाल रहे। हालात यह थी कि लोग छांव की तलाश करते हुए दिखाई दिए। वहीं सरकारी दफ्तरों में भी कर्मचारी गर्मी और उमस से परेशान दिखे। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में यही हालात बने रहेंगे। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अचानक दो डिग्री तापमान बढ़ने से धूप की तपन भी काफी अधिक महसूस की गई। पिछले एक सप्ताह में पांचवीं बार पारा 37 डिग्री पर पहुंचा है। मौसम विभाग जानकारों का कहना है कि राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवाएं चलीं थी जिसके कारण तापमान बढ़ा है।

किसानों का हुआ नुकसान: बुधवार की रात को जिलेभर में हुई बेमौसम बारिश से किसानों की गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि बारिश होने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है। वहीं गेहूं की बालों में नमी आने से दाने की चमक कम रह जाएगी।

खबरें और भी हैं...