पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने वार्ड का किया निरीक्षण हैंडपंप को सही कराने के दिए निर्देश

विधायक ने वार्ड का किया निरीक्षण हैंडपंप को सही कराने के दिए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक ने वार्ड का किया निरीक्षण हैंडपंप को सही कराने के दिए निर्देश

भिंड | वार्ड क्रमांक 25 में नगर पालिका द्वारा पक्की सड़क निर्माण कराया जा रहा है। जिसका निरीक्षण करने के लिए शुक्रवार को विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन रोड का निरीक्षण करते हुए संबंधित ठेकेदार और नपा इंजीनियरों को हिदायत देते हुए बेहतर काम करने के लिए कहा। साथ उन्होंने वार्ड के स्थानीय लोगों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को सुना। गौरतलब है कि विधायक को स्थानीय लोगों ने वार्ड में हैंडपंप खराब होने के बारे में बताते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से वार्ड में हैंडपंप खराब हैं। जिससे हम लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। लोगों की समस्याओं को सुनकर विधायक कुशवाह ने संबंधित इंजीनियर को बुलाकर हैंडपंप सही कराने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...