जेल रोड पर टूटी केबल, लोग परेशान
भिंड | शहर की जेल रोड पर गत दिवस बिजली सप्लाई के लिए बिछाई गई केबल टूट गई थी। इस कारण से रोड पर अंधेरा पसरा हुआ है। वहीं कुछ लोगों ने अन्य जगह से डायरेक्ट तार डालकर बिजली ले रखी है। खास बात यह है कि इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बिजली कंपनी अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है। लेकिन उसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि हमारे द्वारा नियमित बिजली बिल जमा करने के बाद भी केबल को नहीं जोड़ा गया है।