इटावा रोड पर दुकानदारों ने सड़क पर रखा सामान
इटावा रोड पर दुकानदारों ने सड़क पर रखा सामान
भिंड | शहर के इटावा रोड के पास लोहे का व्यापार करने वाले दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण करते हुए सामान रख रखा है। जिससे यहां से निकलने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस संबंध में लोगों द्वारा नगर पालिका और यातायात पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया है। लेकिन उसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं कार्रवाई नहीं होने से दुकानदारों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। वहीं लोगों को हर दिन परेशान होना पड़ रहा है।