पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गली में लगा कचरे का ढेर, लोग परेशान

गली में लगा कचरे का ढेर, लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | शहर की मुन्नासिंह वाली गली में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी नियमित सफाई करने के लिए नहीं आ रहे है। इस कारण से वहां पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। ऐसी स्थिति में स्थानीय निवासी गंदगी से परेशान हैं। इस बारे में लोगों ने वार्ड पार्षद अौर नगर पालिका अधिकारियों को अवगत कराया है। लेकिन उसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसके अलावा शहर के वार्ड क्रमांक 2 नवादा बाग में भी सफाई कर्मचारियों की ओर से कालोनी की गलियों से कचरे का उठाव नहीं किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...