मेला में होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों पर नाबालिग कर रहे हैं काम
भिंड | सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग बच्चों से होटल, रेस्टोरेंट, दुकान पर कार्य कराने पर रोक लगा रखी है। लेकिन शहर के व्यापार मेले में खुले होटल, दुकानों पर होटल मालिक और दुकानदार इस आदेश को नहीं मान रहे हैं। इन प्रतिष्ठानों पर नाबालिग कम रुपए में काम कर रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी ऐसे दुकानदार और होटल मालिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कुछ दुकानदारों का कहना है कि हम लोग इनको अपनी इच्छा से काम पर नहीं रखते हैं। इनके माता-पिता ही इनको हमारे यहां पर काम करने के लिए लेकर आते हैं।