पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कथा... भागवत से पाप दूर होते हैं: महाराज

कथा... भागवत से पाप दूर होते हैं: महाराज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | ज्ञानपुरा गांव में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा में पांचवे दिन कथावाचक आचार्य इंद्रेश उपाध्याय ने देवी जन्म, महिषासुर मर्दन और वासुदेव का वर्णन किया। कथा श्रवण को दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान कहा कि मनुष्य का शरीर किसी जाति-धर्म से नहीं बनता, बल्कि महिला व पुरुषों के रू प में होता है। सभी की आत्मा एक है और वह आत्मा का अंश है। भागवत कथा सुनने से लोगों के पाप दूर होते हैं। पाप-पुण्य लोगों के शरीर में नहीं, बल्कि मन में होते हैं। इसलिए मन को साफ रखने के लिए कथा का श्रवण जरूरी है। इस मौके पर बृजेंद्र सिंह भदौरिया, देवेंद्र सिंह भदौरिया सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...