सेवा... आवारा मवेशियों का कर रहे इलाज
भिंड | शहर की कॉटनजीन कालोनी में स्थित मंशापूर्ण गोशाला में गोसेवक घायल मवेशियों का इलाज कर रहे हैं। गोसेवक विपिन चतुर्वेदी का कहना है कि हमारे द्वारा गोशाला में शहर में घूमने वाले आवारा मवेशियों का इलाज किया जा रहा है। इस काम शहर के कई लोग सहयोग कर रहे हैं। उनके द्वारा ही गोशाला में गायों की सेवा का काम नियमित किया जा रहा है। इसके अलावा यहां पर मवेशियों को हरा चारा भी खिलाया जा रहा है। साथ ही इस काम में जिला प्रशासन की ओर से भी सहयोग मिला है।