मदद... राहुल कुशवाह ने किया 12वीं बार रक्तदान
भिंड | जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में शुक्रवार को युवा रक्तदाता राहुल सिंह कुशवाह ने एक जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान किया। ब्लड डोनेट करने के बाद उन्होंने भास्कर से चर्चा करते हुए कहा कि आज मेरे द्वारा 12वीं बार रक्तदान किया गया है। इस काम के लिए मेरे द्वारा अपने मित्रों को मोटिवेट किया गया है। इसके अलावा मेरे द्वारा शहर में लगने वाले रक्तदान शिविरों में भी रक्तदान किया जाता है। शहर के युवाओं को इस काम के लिए अधिक से अधिक संख्या में आगे आना चाहिए। जिससे हम मरीजों का जीवन बचा सकते हैं।