पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलकर चोर पार कर रहे मरीजों के मोबाइल

जिला अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलकर चोर पार कर रहे मरीजों के मोबाइल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पताल में सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात फिर भी चोरों के हौसले बुलंद

भास्कर संवाददाता | भिंड

जिला अस्पताल जो कायाकल्प योजना में तीन साल से लगातार पहले स्थान पर रहा है। यहां पर मरीजों की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए गए हैं। लेकिन उसके बाद भी अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों का समान चोरी हो जाना आम बात हो गई है। दिन-प्रतिदिन चोरियों की घटनाओं में वृद्घि देखी जा रही है। दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीज व उनके परिजनों को अब जिला अस्पताल में मरीज के साथ-साथ अपने समान का ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि यहां पलक झपकते ही शातिर चोर समान पार कर देते हैं। हालांकि जिला अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि यह कैमरे सिर्फ एक दिखावा हैं।

गौरतलब है कि गत दिवस अस्पताल के महिला सर्जिकल वार्ड में भर्ती महिला मरीजों के मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी हुआ था। उनके परिजन ने अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों से शिकायत की।

अस्पताल प्रबंधन भी नहीं कर रहा सुनवाई
खास बात यह है कि वार्ड में निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदलकर नीचे की तरफ कर दी गई है। जिससे कैमरों में वार्ड में क्या गतिविधि हो रही है। गुरुवार की रात महिला मरीज लक्ष्मी शिवहरे निवासी फूफ का कोई व्यक्ति मोबाइल चोरी कर ले गए। वहीं दूसरी अन्य महिला मरीज ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रात मेरे सोने के बाद कोई व्यक्ति मेरा मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में प्रबंधन के अधिकारियों से शिकायत करते हुए अवगत कराया गया है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...