पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 17 दिन बढ़ी अवधि, 30 अप्रैल तक लगेगा मेला

17 दिन बढ़ी अवधि, 30 अप्रैल तक लगेगा मेला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पालिका द्वारा शहर के व्यापार मेले की अवधि 17 दिन बढ़ा दी गई है, अब मेला 30 अप्रैल तक लगा रहेगा। इस संबंध में मेला दुकानदार कल्याण समिति की ओर से नपा उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा को ज्ञापन भी दिया गया है।

गौरतलब है कि 2 अप्रैल को शहर में हुई जातीय हिंसा के चलते प्रशासन द्वारा कर्फ्यू लगा दिया गया था। 12 अप्रैल तक मेले में घूमने के लिए सैलानी कम संख्या में पहुंचे थे। जिसके चलते मेला व्यापारियों को विगत 10 दिन में 8 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ था। उपाध्यक्ष शर्मा ने शुक्रवार को भास्कर से चर्चा में बताया कि मेला की अवधि बढ़ाने के लिए मुझे ज्ञापन दिया गया है। वहीं व्यापारियों को जो विगत 10 दिन में नुकसान हुआ है। उसकी पूर्ति के लिए नगर पालिका ने मेले की अवधि 17 दिन बढ़ा दी है। 20 अप्रैल तक कवि सम्मेलन, ऑर्केस्ट्रा, कब्बाली कार्यक्रम का आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए परिषद द्वारा कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

खबरें और भी हैं...