पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रावतपुरा धाम में गूंजेंगे वेद पुराण, गीत संगीत भी होंगे

रावतपुरा धाम में गूंजेंगे वेद-पुराण, गीत-संगीत भी होंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के लहार विकासखंड के रावतपुरा धाम में 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक होने वाले सामाजिक महाकुंभ में सांस्कृतिक प्रतीकों की छठा दिखाई देगी। इसमें कई अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं इस कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे।

इस आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार के जनसंपर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा आज शनिवार की शाम रावतपुरा धाम में बैठक लेंगे। जिले में पहली बार आयोजित होने जा रहे सामाजिक कुंभ की तैयारियों को लेकर प्रशासन भी पूरी ताकत से जुटा हुआ है। श्री रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में श्रीमद भागवत अष्टोत्तर शत के सस्वर पाठ के साथ अठारह पुराणों का परायण, श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ व संत समागम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रीराम जन्म एवं कृष्ण जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास सहित अन्य संत भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। बताया जा रहा है कि इस सामाजिक कुंभ में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर भी आएंगे। वहीं रावतपुरा के संत रविशंकर महाराज के शिष्य के रूप में अनेक केंद्रीय मंत्री व अधिकारीगण भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रावतपुरा धाम पर 18 से 26 अप्रैल तक होंगे धार्मिक आयोजन, कई केंद्रीय मंत्री भी होंगे शामिल
यह अंतरराष्ट्रीय कलाकार देंगे प्रस्तुति
तारीख कार्यक्रम कलाकार

18 अप्रैल गुरुवाणी आभास भाई करतार सिंह

18 अप्रैल कबीर गायन श्रेेयस जोशी

19 अप्रैल भरत नाट्यम पदम श्री गीता चंद्रन

19 अप्रैल राजस्थानी मंगणियार लोकगीत कुटले खान

20 अप्रैल नृत्य नाटिका मैत्रयी पहाड़ी समूह

21 अप्रैल सूफी गायन ममता जोशी

22 अप्रैल सूफी भक्ति संगीत वारसी बंधु

23 अप्रैल सूफियाना गायन नूरो सिस्टर्स

24 अप्रैल मीर के भजन ओस्मान

25 अप्रैल सूफी भक्ति संगीत मास्टर सलीम

26 अप्रैल राजस्थानी गायक मामे खान

खबरें और भी हैं...