पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म को कॉलेज प्राचार्य करेंगे सत्यापित

रजिस्ट्रेशन फॉर्म को कॉलेज प्राचार्य करेंगे सत्यापित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रजिस्ट्रेशन फॉर्म को कॉलेज प्राचार्य करेंगे सत्यापित

भिंड |नर्सिंग उम्मीदवारों के ऑनलाइन भरे गए काउंसिल रजिस्ट्रेशन फाॅर्म कॉलेज प्राचार्य सत्यापित करेंगे। फाॅर्म के साथ सबमिट किए गए दस्तावेजों में गड़बड़ी होने पर प्राचार्य के खिलाफ मप्र लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अफसरों ने बताया कि नर्सिंग की डिग्री लेने के बाद स्टूडेंट्स अधूरे आवेदन ऑनलाइन सबमिट करते हैं। इस कारण उनके रजिस्ट्रेशन अटके रहते हैं। स्टूडेंट्स की इस समस्या का निराकरण करने सभी नर्सिंग कॉलेजों के प्राचार्यों को रजिस्ट्रेशन फाॅर्म की जांच और फाॅरवर्डिंग करने की जिम्मेदारी दी है।

हाउसिंग बोर्ड के मकानों की कीमतों का पुनर्निर्धारण होगा

भिंड | मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल (मप्र हाउसिंग बोर्ड) के मकानों की कीमतों का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। इसमें लोगों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा। हितग्राहियों की सुविधा के लिए बकाया भू- भाटक एक मुश्त जमा कराने की वन टाइम सेटलमेंट योजना को 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

प्लास्टिक मुक्त होंगे स्कूल

भिंड | मप्र शासन के पर्यावरण विभाग ने लोक शिक्षण संचालनालय को आदेशित किया है कि वे स्कूलों को प्लास्टिक मुक्त करेंगे। स्कूलाें काे पॉलिथीन, प्लास्टिक की बोतल, पैन, स्टैंड, कप, प्लेट व जग आदि से मुक्त रखा जाएगा।

हम छू लेंगे आसमान का प्रसारण 21 को

भिंड | मप्र स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 21 से 30 मई तक 12वीं में 70 फीसदी अंक लाने वाले छात्रों के लिए हम छू लेंगे आसमां कार्यक्रम चलाया जाएगा। 21 मई को स्कूलों में सुबह 10 से 11.30 बजे तक आकाशवाणी पर सीएम का संबोधन होगा, जिसमें विद्यार्थियों की काउंसलिंग की जाएगी।

खबरें और भी हैं...