डंपर ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, पोल भी टूटे
भिंड | अटेर क्षेत्र के निबारी गांव में एक डंपर चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए बिजली के ट्रांसफार्मर में टक्कर मार दी। साथ ही छह बिजली के पोल तोड़ दिए। घटना शनिवार की सुबह पांच बजे की है। पुलिस ने सब इंजीनियर की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर टूटने से गांव की बिजली सप्लाई गुल हो गई है।