पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लकड़ी काटने पर दो पक्षों में चली कुल्हाड़ी और फरसा, 7 घायल

लकड़ी काटने पर दो पक्षों में चली कुल्हाड़ी और फरसा, 7 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लकड़ी काटने पर दो पक्षों में चली कुल्हाड़ी और फरसा, 7 घायल

भिंड | रात को जिले में आई आंधी में अमायन थाना क्षेत्र के मडैपुरा गांव में बबूल का एक पेड़ गिर पड़ा। शनिवार सुबह उसकी लकड़ी काटने को लेकर एक परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में जमकर लाठी, कुल्हाड़ी और फरसे चले, जिसमें सात लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक व्यक्ति को डाॅक्टर्स ने ग्वालियर रैफर कर दिया है। घटना सुबह नौ बजे की है। मडैपुरा निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह जब वे इसकी लकड़ी काटने जा रहे थे। इस पर बलवीर ने विवाद शुरू कर दिया। इस विवाद में बलवीर, रविंद्र, संतू सिंह, जशरथ, दिनेश, विनोद, विवेक, जलदेवी, सुनील, बट्‌टोबाई, उमा बाई सभी राजपूत निवासीगण मडैपुरा ने लाठी, कुल्हाड़ी और फरसे लेकर उनके घर की गैलरी में आकर मारपीट शुरू कर दी। इसमें प्रेम सिंह राजपूत (39) पुत्र ज्ञान सिंह, प्रमोद सिंह चौहान पुत्र जितेंद्र सिंह, मिथलेश पुत्र प्रेम सिंह, ढकेली प|ी जयवीर सिंह, अरविंद पुत्र ज्ञान सिंह, अंकुश पुत्र जितेंद्र सिंह, हरनारायण पुत्र ज्ञान सिंह घायल हो गए। हरनारायण को ग्वालियर रैफर किया गया है।

खबरें और भी हैं...