पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा बैठक: जिलाध्यक्ष कांकर से हुई तीखी बहस के बाद पुरोहित उपाध्यक्ष पद से मुक्त

भाजपा बैठक: जिलाध्यक्ष कांकर से हुई तीखी बहस के बाद पुरोहित उपाध्यक्ष पद से मुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरोहित बोले- अपनी उपेक्षा को लेकर पहले ही इस्तीफे की कर दी थी पेशकश

भास्कर संवाददाता। भिंड

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पुरोहित की शनिवार को पार्टी की जिला बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव कांकर से तीखी बहस हो गई। इस दौरान संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे। बैठक खत्म होने के पश्चात रात आठ बजे जिलाध्यक्ष संजीव कांकर ने इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में मानते हुए पुरोहित को उपाध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया है।

बताया जा रहा है कि शनिवार को पार्टी कार्यालय पर भाजपा की जिला बैठक थी। बैठक के दौरान पार्टी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पुरोहित ने संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ से शिकायत की कि पार्टी कार्यक्रमों और चुनावों के दौरान जिला उपाध्यक्षों को दो से तीन ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी दी जाती है। लेकिन उन्हें सिर्फ नाम का उपाध्यक्ष बना रखा है। उन्हें किसी भी तरह की कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाती है। पिछले कई दिनों से उनकी जानबूझकर उपेक्षा की जा रही है। इस पर संगठन मंत्री बरुआ ने जिलाध्यक्ष कांकर से कारण पूछा। तभी जिलाध्यक्ष कांकर और उपाध्यक्ष पुरोहित के बीच गर्म बहस होने लगी। हालांकि बाद में उन्हें शांत कराया गया। लेकिन बैठक खत्म होने के पश्चात रात आठ बजे जिलाध्यक्ष संजीव कांकर ने जिला उपाध्यक्ष पुरोहित को पद से मुक्त कर दिया है।

पार्टी में लंबे समय से की जा रही थी उपेक्षा

पार्टी में लंबे समय से हमारी उपेक्षा की जा रही थी और अपने-अपने चहेतों को जिम्मेदारी दी रही थी। इसीलिए हमने करीब छह माह पहले पूर्व विधायक अरविंद भदौरिया से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। आज जब बैठक में उपेक्षा की बात कही तो कहा सुनी हुई और हम इस्तीफा देने की बात कहकर चले आए थे। ओमप्रकाश पुरोहित, भाजपा नेता

खबरें और भी हैं...