शनिवार को ऊमरी क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के साथ ओले गिरने से 12 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं सुंदरपुरा गांव में एक पक्का मकान पूरी तरह से ढह गया। ऊमरी से पांडरी मार्ग पर आंधी के कारण हाईटेंशन लाइन के खंभे उखड़ गए। जिससे आधे से अधिक क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद हो गई।
गौरतलब है कि शनिवार की सुबह 6 बजे ऊमरी क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के साथ लगभग पांच मिनट तक ओले गिरे। इस दौरान ग्राम अकाह, सुंदरपुरा, श्यामपुरा में 12 पक्के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं खेतों में रखे किसानों के भूसे को हवा उड़कर ले गई। इसके अलावा ऊमरी से पांडरी मार्ग पर आंधी में हाईटेंशन लाइन के खंभे उखड़ गए। जिससे एक दर्जन से अधिक गांव में बिजली सप्लाई बंद हो गई है।