पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारियों ने अपात्रों को आवास दिलाने के नाम पर लिए रुपए :पांडे

पटवारियों ने अपात्रों को आवास दिलाने के नाम पर लिए रुपए :पांडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्षद बोले- अपात्र हितग्राहियों से रुपए लेकर बनाया जा रहा उन्हें पात्र

भास्कर संवाददाता | भिंड

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर में 1200 पक्के मकान हितग्राहियों के लिए बनना हैं। इसके लिए वार्डों में पटवारियों के द्वारा हितग्राहियों के यहां पर जाकर जांच की जा रही है। लेकिन जांच के दौरान वार्ड पार्षदों से पटवारियों के द्वारा हितग्राहियों के संबंध में पूछा भी नहीं जा रहा। इसके अलावा अधिकांश वार्डों में पटवारियों ने कई अपात्र हितग्राहियों को पक्का मकान दिलाने के लिए उनसे दस-दस हजार रुपए लेकर पात्र बना है। हम लोग इसका खुलासा उस समय करेंगे जब मकान निर्माण के लिए हितग्राहियों के बैंक खातोें में रुपए आ जाएंगे। यह बात शनिवार को लश्कर रोड पर मीडिया से चर्चा करते हुए वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद अनूप पांडे ने कही।

उन्होंने बताया कि मेरे वार्ड में जो पटवारी जांच कर रहे हैं। उन्होंने वार्ड में अभी तक पूरी जांच नहीं की है। इसके अलावा उन्होंने मेरे वार्ड के अंदर कई अपात्रों को मकान दिलाने के लिए 10 हजार रुपए तक पात्र सूची में नाम जोड़ा है। इसके अलावा इस जांच में नगर पालिका द्वारा उन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है जो अस्थाई कर्मचारी हैं। लेकिन नियमानुसार ऐसा नहीं होना चाहिए था। इसके अलावा वार्ड के अंदर पटवारी के द्वारा कई पात्रों के नाम योजना की सूची से काट दिए गए हैं।

पटवारी ने घर बैठे कर ली जांच

वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद भारती रक्षपाल सिंह राजावत ने चर्चा के दौरान बताया कि मेरे वार्ड में जिन पटवारी को जांच ड्यूटी के लगाया गया है। उसने द्वारा वार्ड में एक दिन भी आकर जांच नहीं की गई है। उन्होंने अपने घर पर बैठक पात्र और अपात्र हितग्राहियों की फर्जी लिस्ट तैयार कर ली है। प्रशासन को इस सूची की जांच कराना चाहिए। साथ ही सूची तैयार करने से पहले संबंधित पटवारी के द्वारा मुझ से राय तक नहीं ली गई है। इस संबंध में मैंने उनको फोन लगाकर मिलने के लिए कहा तो उन्होंने मिलने से मनाकर दिया। वहीं नपा उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा और पार्षद नीलू भानू सिंह भदौरिया ने भी कहा कि अपात्रों को लिस्ट में जोड़ा गया है।

खबरें और भी हैं...