पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांग को लेकर चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे रोजगार सहायक

मांग को लेकर चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे रोजगार सहायक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम रोजगार सहायक सचिव संगठन अपनी मांग को लेकर शनिवार को चौथे दिन भी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल की जा रही है। इस दौरान उन्होंने जनपद कार्यालय पर प्रदेश शासन के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर भिंड ब्लॉक अध्यक्ष सुमित शर्मा उपस्थित रहे। हड़ताल के दौरान अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि हड़ताल के माध्यम से जिला संविलियन के साथ नियमितीकरण की मांग को लेकर की जा रही है। वहीं अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से कई बार अवगत करा हैं, लेकिन सरकार उन्हें सिर्फ आश्वासन दे रही है। इस बार जब-तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं तब-तक हमारी अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर उपेंद्र यादव, योगेंद्र सिंह, रजनीश शर्मा, आकांक्षा भदौरिया, प्रदीन सिंह, संगीता सिंह, शिवकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...