पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिलेभर में भगवान परशुराम की जयंती मनाई, लिया एकजुटता का संकल्प

जिलेभर में भगवान परशुराम की जयंती मनाई, लिया एकजुटता का संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय चंडीश्वर महादेव मंदिर में परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष श्याम दवे ने भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। हितेश ठाकुर के आचार्यत्व में स्वस्तिवाचन तथा विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर संस्थान प्रवक्ता मनोज ओझा ने ब्राह्मण समाज को एकसूत्र में रहकर युवाओं को भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने की बात कही।

इस अवसर पर अरविंद बोहरा, बालकृष्ण ठाकुर, राकेश दवे, ललित बोहरा, शेखर ओझा, प्रवीण बोहरा, धीरज बोहरा, संकेत बोहरा सहित कई लोग उपस्थित रहे। इसी तरह वराहश्याम मंदिर सभा भवन व श्रीमालियों की बगीची में परशुराम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान समाज के अध्यक्ष शेखर व्यास, महेश व्यास, मितेन्द्र बोहरा, दिलीप दवे, पूनम दवे द्वारा भगवान का वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा पूजन किया गया। इस अवसर पर दिनेश दवे नवीन, जयेश शर्मा, भाविन व्यास, कपिल व्यास, राहुल दवे, दीपक व्यास, जयेश त्रिवेदी, प्रवीण एम दवे, रेवाशंकर, दरगाराम पुरोहित, दिलीप दवे, विवेकानंद बिस्सा, जेठाराम गौड़ सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे।

सांचौर| नगर के पुरोहित छात्रावास में परशुराम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। उपखंड अधिकारी मुरारीलाल शर्मा, अधिशाषी अधिकारी शिवपालसिंह राजपुरोहित, डॉ. घनश्याम वैष्णव के आतिथ्य में परशुराम की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस दौरान मुरारीलाल शर्मा ने कहा कि विष्णु के छठे अवतार ऋषि परशुराम ने मानव मात्र के कल्याण के लिए जन्म लिया तथा संस्कारों का बीजारोपण किया। शिवपालसिंह ने भी संबोधन दिया। इस दौरान चुन्नीलाल खेजडिय़ाली, हरीश सीलू, राजेन्द्र डभाल, योगेश जोशी, हरिदत्त श्रीमाली, गणपत दवे, पोपटलाल, अमृतलाल धूड़वा, हंसराज पुरोहित, रमेश राजपुरोहित, विजय दवे, जगदीश पुरोहित, नारायण पुरोहित आदि मौजूद रहे।

भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की

रानीवाड़ा. परशुराम जयंती पर उपस्थित समाजबंधु।

भीनमाल. चण्डीश्वर महादेव मंदिर में परशुराम जयंती मनाते समाजबंधु।

श्रीमाली समाज ने कुरीतियां त्यागने का किया आह्वान

रानीवाड़ा . श्रीमाली समाज के सभाभवन में सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से आराध्य देव श्री परशुराम भगवान जयंती मनाई गई। इस दौरान परशुरामजी की पूजा, आरती सहित कई कार्यक्रम हुए। जिला ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष भाणाराम बोहरा ने कहा कि भगवान परशुराम आज के युवा व समाज के सबसे बड़े मार्गदर्शक हैं। हमें भी समाज में हो रही कुरीतियों को मिटाने का प्रयास करना चाहिए। रानीवाड़ा विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष जेसाराम पुरोहित, नरेश जोशी ने भी संबोधन दिया। इस अवसर पर भंवरलाल जोशी, दुर्गाशंकर अवस्थी, विश्वनाथ त्रिवेदी, दलपत जोशी, शंकरलाल पुरोहित, गोविंद रावल, चंदूलाल त्रिवेदी सहित कई समाज बंधु उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...